एचपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 का शेड्यूल घोषित, मार्च से होंगी वार्षिक परीक्षाएं

Date:

Share post:

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। यह शेड्यूल नियमित और एसओएस दोनों श्रेणियों के विद्यार्थियों के लिए लागू होगा। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार परीक्षाएं मार्च 2026 से शुरू होकर अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

जारी कार्यक्रम के मुताबिक परीक्षाएं सुबह की पाली में करवाई जाएंगी। मॉर्निंग सेशन का समय प्रातः 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रखा गया है, जबकि फाइन आर्ट्स के विषयों की परीक्षा सुबह 9:45 से 11:00 बजे तक होगी।

डेटशीट के अनुसार 3 मार्च 2026 को संस्कृत विषय की परीक्षा से शुरुआत होगी। इसके बाद अंग्रेजी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, इकोनॉमिक्स, फिजिक्स, सोशियोलॉजी, हिंदी, उर्दू, अकाउंटेंसी, बायोलॉजी, साइकोलॉजी, फ्रेंच, पॉलिटिकल साइंस, फिलॉसफी, मैथ्स, केमिस्ट्री, बिजनेस स्टडीज, ह्यूमन इकोलॉजी एंड फैमिली साइंस, जियोग्राफी, हिस्ट्री सहित अन्य विषयों की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर होंगी। अंतिम परीक्षा 1 अप्रैल 2026 को संगीत विषय की रखी गई है।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कुछ विषयों के प्रश्नपत्र अलग-अलग सीरीज में होंगे और विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका में प्रश्नपत्र की सीरीज स्पष्ट रूप से अंकित करनी होगी।

एचपी बोर्ड ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक नोटिस और डेटशीट पर ही भरोसा करें तथा समय रहते अपनी तैयारी सुनिश्चित करें।

Check Official Notification

HDM Desk
HDM Deskhttps://himalayandigitalmedia.in/
हिमालयन डिजिटल मीडिया एक भरोसेमंद और तेज़ न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो हिमाचल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की महत्वपूर्ण खबरें सरल भाषा में पेश करता है। ताज़ा अपडेट, सटीक जानकारी और निष्पक्ष पत्रकारिता इसका मूल फोकस है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फाग मेला 2026 में 21 देवी-देवताओं को किया आमंत्रित

जिला स्तरीय फाग मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से आज नगर परिषद...

RBI Non CSG Various Post Recruitment 2026 Notification Out

RBI Non CSG Various Post Recruitment 2026 RBI Recruitment 2026 (Non-CSG Cadres) – Corrigendum Organization: Reserve Bank of IndiaAdvertisement No.:...

शिमला नर्सिंग कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर आयोजित

हिमाचल प्रदेश राज्य शाखा एवं जिला रेड क्रॉस शाखा, शिमला के सयुंक्त तत्वाधान से यूथ रेडक्रॉस इकाई, शिमला...

मलाणा के लोग किन्नौर के हैं या सिकंदर के सिपाही?

पश्चिमी हिमालय में अवस्थित हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले का एक दूरस्थ गांव है मलाणा। इसे प्राचीन गणतंत्र...