मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान — लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह रहे मुख्य अतिथि

Date:

Share post:

रामपुर क्षेत्र के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, रामपुर में आज मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिरकत की और क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों — राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाएँ तकलेच, रामपुर, झाखड़ी, रामपुर (बालिका), रचौली, ज्यूरी, सनशाइन पब्लिक स्कूल रामपुर, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल दत्तनगर, ज्यूरी पब्लिक स्कूल ज्यूरी तथा सर्वपल्ली बी.एड. कॉलेज नोगली — के लगभग 300 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकारी और निजी दोनों प्रकार के शिक्षण संस्थान उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, इसलिए सभी को समान दृष्टि से देखा जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि जीवन के व्यावहारिक अनुभवों से भी सीखें। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता प्राप्त करना नहीं, बल्कि अच्छे नागरिक बनकर समाज में सकारात्मक योगदान देना होना चाहिए।

मंत्री ने कहा कि भारत एक सशक्त और लोकतांत्रिक देश है, जिसका श्रेय हमारे संविधान की दृढ़ता और नागरिकों की सजगता को जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी पालन करें और समाज के प्रति जिम्मेदार बनें।

उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति, परंपरा और विरासत की रक्षा करना भी उतना ही आवश्यक है, क्योंकि यही हमारी पहचान है। हिमाचल प्रदेश देवभूमि के रूप में प्रसिद्ध है, और यह हमारी साझा आस्था व संस्कारों का प्रतीक है, जिसे नई पीढ़ी को आगे बढ़ाना चाहिए।

मंत्री ने कहा कि लवी मेला रामपुर क्षेत्र की पहचान और गौरव का प्रतीक है। यह मेला सदियों से व्यापार, संस्कृति और सौहार्द का केंद्र रहा है, जिसकी शुरुआत महाराज केरी सिंह के समय हुई थी।

इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी (नागरिक) हर्ष अमरिंदर सिंह, उपमंडलीय पुलिस अधिकारी नरेश शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा, एडवोकेट डी.डी. कश्यप, राजेश गुप्ता, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के अध्यापक, छात्र एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अंत में मंत्री ने सभी छात्रों, शिक्षकों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

HDM Desk
HDM Deskhttps://himalayandigitalmedia.in/
हिमालयन डिजिटल मीडिया एक भरोसेमंद और तेज़ न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो हिमाचल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की महत्वपूर्ण खबरें सरल भाषा में पेश करता है। ताज़ा अपडेट, सटीक जानकारी और निष्पक्ष पत्रकारिता इसका मूल फोकस है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फाग मेला 2026 में 21 देवी-देवताओं को किया आमंत्रित

जिला स्तरीय फाग मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से आज नगर परिषद...

RBI Non CSG Various Post Recruitment 2026 Notification Out

RBI Non CSG Various Post Recruitment 2026 RBI Recruitment 2026 (Non-CSG Cadres) – Corrigendum Organization: Reserve Bank of IndiaAdvertisement No.:...

शिमला नर्सिंग कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर आयोजित

हिमाचल प्रदेश राज्य शाखा एवं जिला रेड क्रॉस शाखा, शिमला के सयुंक्त तत्वाधान से यूथ रेडक्रॉस इकाई, शिमला...

मलाणा के लोग किन्नौर के हैं या सिकंदर के सिपाही?

पश्चिमी हिमालय में अवस्थित हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले का एक दूरस्थ गांव है मलाणा। इसे प्राचीन गणतंत्र...