टीबी उन्मूलन के लिये ईमानदार प्रयास जरूरी: राज्यपाल

Date:

Share post:

रामपुर में टीबी उन्मूलन समीक्षा बैठक आयोजित

राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला जिला के उपमंडल रामपुर में क्षय रोग उन्मूलन समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्ष 2024 तक हिमाचल प्रदेश को टीवी मुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन, टीबी रोगियों के आंकड़े घटने की बजाय कैसे बढ़ गए, यह चिंता का विषय है। निश्चित तौर पर, हमने अपने कर्तव्य का सही तरीके से पालन नहीं किया जिसके लिए हम सब जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा कि टीबी रोगी के उपचार की अवधि 6 महीने की है और अगर उसका 6 महीने तक नियमित तौर पर उपचार होता है तो चिकित्सा जांच के बाद उसे टीबी चैंपियन कहा जाता है। अगर रोगियों की यह संख्या बड़ी है तो अब ईमानदारी के साथ उनका उपचार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन निक्ष्यमित्रों ने रोगियों को अपनाया है उन्हें इस क्रम को टूटने नहीं देना है और 6 महीने तक लगातार उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित बनानी है।

राज्यपाल ने विभिन्न समाजसेवी संगठनों, संस्थाओं और व्यक्ति विशेष द्वारा निक्ष्यमित्र बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सबके सहयोग से हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2026 में टीवी मुक्त राज्य बनाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने निरमंड ब्लॉक के 59 रोगियों को अडॉप्ट किया है और लोक भवन में उनके सचिव द्वारा भी आनी के 6 रोगियों को अडॉप्ट किया गया है।

राज्यपाल ने इस अवसर पर आनी और निरमंड ब्लॉक के टीबी रोगियों को पोषण किट वितरित किये।

इससे पूर्व, हिमाचल प्रदेश राज्य के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के टेक्निकल कंसल्टेंट, डॉ. निशांत सोनी ने पावर पॉइंट के माध्यम से प्रदेश में टीबी की वस्तुस्थिति से अवगत करवाया।

इस अवसर पर, टीबी चैंपियंस ने अपने अनुभव भी सांझ किये।

उप मंडल दंडाधिकारी रामपुर श्री हर्ष नेगी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

राज्यपाल के सचिव श्री सी.पी. वर्मा, उपमंडल दंडाधिकारी कुमारसेन श्री मुकेश शर्मा, उप मंडल दंडाधिकारी आनी श्री लक्ष्मण तनेट तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

HDM Desk
HDM Deskhttps://himalayandigitalmedia.in/
हिमालयन डिजिटल मीडिया एक भरोसेमंद और तेज़ न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो हिमाचल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की महत्वपूर्ण खबरें सरल भाषा में पेश करता है। ताज़ा अपडेट, सटीक जानकारी और निष्पक्ष पत्रकारिता इसका मूल फोकस है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फाग मेला 2026 में 21 देवी-देवताओं को किया आमंत्रित

जिला स्तरीय फाग मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से आज नगर परिषद...

RBI Non CSG Various Post Recruitment 2026 Notification Out

RBI Non CSG Various Post Recruitment 2026 RBI Recruitment 2026 (Non-CSG Cadres) – Corrigendum Organization: Reserve Bank of IndiaAdvertisement No.:...

शिमला नर्सिंग कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर आयोजित

हिमाचल प्रदेश राज्य शाखा एवं जिला रेड क्रॉस शाखा, शिमला के सयुंक्त तत्वाधान से यूथ रेडक्रॉस इकाई, शिमला...

मलाणा के लोग किन्नौर के हैं या सिकंदर के सिपाही?

पश्चिमी हिमालय में अवस्थित हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले का एक दूरस्थ गांव है मलाणा। इसे प्राचीन गणतंत्र...