शिक्षा व्यक्तित्व विकास एवं समाज की बेहतरी के लिए आवश्यक – विक्रमादित्य सिंह

Date:

Share post:

लोक निर्माण मंत्री ने गेयटी थियेटर में दयानंद पब्लिक पाठशाला द्वारा आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में की शिरकत

मेधावी छात्र-छात्राओं को पारितोषिक देकर किया सम्मानित

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिक्षा व्यक्तित्व विकास और समाज की बेहतरी के लिए आवश्यक है, जो ज्ञान, कौशल और मूल्यों को बढ़ावा देती है। वह आज गेयटी थियेटर शिमला में दयानंद पब्लिक पाठशाला द्वारा आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के उपरांत बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने सालभर विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा आर्थिक और सामाजिक प्रगति का आधार है, जो बच्चों को नशे से दूर रखते हुए अपने भविष्य के लिए सही निर्णय लेने और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए नियमों में संशोधन करके सरकारी एवं निजी स्कूलों के अंतर को खत्म करने के लिए प्रयासरत है जिससे बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सके।

बच्चों से नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का किया आग्रह

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में दयानंद पब्लिक स्कूल शहर के अन्य स्कूलों के साथ अग्रणी स्कूलों में गिना जाता है। इसलिए इस प्रतिस्पर्धी युग में, जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए हर बच्चे के पास अच्छी शिक्षा और ठोस ज्ञान हो, इस दिशा में दयानंद पब्लिक स्कूल सार्थक प्रयास कर रहा है जिसके लिए यह स्कूल बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालय में बिताया हुआ समय सदा याद रहता है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वह नशे से दूर रहकर एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े और अपने जीवन के लक्ष्य को हासिल करें।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह पिछले समय में दयानंद पब्लिक स्कूल के कार्यक्रमों में शामिल होते थे और बच्चों को अपना आशीर्वाद देने के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन की मांगो का निवारण करते थे। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन के निमंत्रण पर उन्हें भी दयानंद पब्लिक स्कूल के कार्यक्रमों में आने के मौका मिला है। उन्होंने कहा कि वह दिल से स्कूल प्रबंधन के साथ खड़े हैं और प्रबंधन द्वारा रखी सभी मांगों को पूर्ण करने का प्रयास किया जायेगा।

न्यूज़ लेटर ‘इकोस ऑफ एक्सीलेंस’ का किया विमोचन

इस दौरान उन्होंने स्कूल की न्यूज़ लेटर ‘इकोस ऑफ एक्सीलेंस’ का भी विमोचन किया।

स्कूल प्रधानाचार्य अनुपम ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल में सालभर आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों एवं शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहे मेधावी छात्र-छात्राओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

Vikramaditya Singh
Vikramaditya Singh

कैबिनेट मंत्री ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए छात्रों को दिए 31 हजार

इस मौके पर पाठशाला की छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की। लोक निर्माण मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 31 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा भी की।

उपस्थिति

समारोह में डीएवी स्कूल ठियोग के प्रधानाचार्य मिस्टर थापा, डीएवी स्कूल शोघी के प्रधानाचार्य लखबीर सिंह, मंडल कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष गोपाल शर्मा, नगर निगम के पार्षदगण, स्कूल प्रबंधन, अध्यापक एवं अभिभावक तथा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे व अन्य लोग उपस्थित रहे।

HDM Desk
HDM Deskhttps://himalayandigitalmedia.in/
हिमालयन डिजिटल मीडिया एक भरोसेमंद और तेज़ न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो हिमाचल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की महत्वपूर्ण खबरें सरल भाषा में पेश करता है। ताज़ा अपडेट, सटीक जानकारी और निष्पक्ष पत्रकारिता इसका मूल फोकस है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फाग मेला 2026 में 21 देवी-देवताओं को किया आमंत्रित

जिला स्तरीय फाग मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से आज नगर परिषद...

RBI Non CSG Various Post Recruitment 2026 Notification Out

RBI Non CSG Various Post Recruitment 2026 RBI Recruitment 2026 (Non-CSG Cadres) – Corrigendum Organization: Reserve Bank of IndiaAdvertisement No.:...

शिमला नर्सिंग कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर आयोजित

हिमाचल प्रदेश राज्य शाखा एवं जिला रेड क्रॉस शाखा, शिमला के सयुंक्त तत्वाधान से यूथ रेडक्रॉस इकाई, शिमला...

मलाणा के लोग किन्नौर के हैं या सिकंदर के सिपाही?

पश्चिमी हिमालय में अवस्थित हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले का एक दूरस्थ गांव है मलाणा। इसे प्राचीन गणतंत्र...