उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

Date:

Share post:

रामपुर बुशहर: 22 जनवरी 2026
उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन को लेकर आज रामपुर बुशहर में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी नागरिक, रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने की।
बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह की विभिन्न व्यवस्थाओं, कार्यक्रमों की रूपरेखा, मंच संचालन, मार्च पास्ट,सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। इस अवसर पर बताया गया कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों द्वारा देशभक्ति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

बैठक में जानकारी दी गई कि स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल , पीएम श्री राजकीय केन्द्रीय प्राथमिक पाठशाला , डी.ए.वी. , कोशिश एक आशा, आई.टी.आई. , पीएम श्री बालिका उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला , साई विद्या पब्लिक स्कूल , रामपुर पब्लिक स्कूल , लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल , पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बॉयज) , आर्य पब्लिक स्कूल , कमला मैमोरियल पब्लिक स्कूल , नृत्य शिक्षा अकादमी द्वारा समूह गीत, देशभक्ति नृत्य, लोक नृत्य, वाद्य यंत्र प्रस्तुति एवं प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त डी.ए.वी. दत्तनगर, सनशाइन पब्लिक स्कूल , शाइनिंग स्टार , देव भूमि सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा भी देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

उपमंडलाधिकारी नागरिक ने संबंधित विभागों एवं विद्यालयों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रम निर्धारित समयानुसार, अनुशासन एवं गरिमा के साथ संपन्न किए जाएं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को दर्शाने वाला पर्व है, जिसे पूर्ण उत्साह एवं सम्मान के साथ मनाया जाना चाहिए।
उन्होंने रामपुर उपमंडल के सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर उपस्थित रहने का आह्वान किया।

बैठक में नायब तहसीलदार सुरेश नेगी सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि तथा आयोजन से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

HDM Desk
HDM Deskhttps://himalayandigitalmedia.in/
हिमालयन डिजिटल मीडिया एक भरोसेमंद और तेज़ न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो हिमाचल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की महत्वपूर्ण खबरें सरल भाषा में पेश करता है। ताज़ा अपडेट, सटीक जानकारी और निष्पक्ष पत्रकारिता इसका मूल फोकस है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

राजनीति और शतरंज का गहन सम्बन्ध, दोनों में चलता है शह और मात का खेल – रोहित ठाकुर

राजनीति और शतरंज का गहन सम्बन्ध, दोनों में चलता है शह और मात का खेल - रोहित ठाकुर शिक्षा...

पोषण पखवाड़ा 2026 – कुपोषण से मुक्त भारत

पोषण पखवाड़ा 2026 (9 अप्रैल, 2026 से 23 अप्रैल, 2026 तक) भारत को कुपोषण से मुक्त करने के उद्देश्य...

टांकरी लिपि को पुनर्जीवित करने की पहल, हिम संस्कृति शोध संस्थान और राजकीय महाविद्यालय सलूणी के बीच MOU हस्ताक्षरित

हिमाचल में टांकरी लिपि के पुनर्जीवन की पहल, हिम संस्कृति शोध संस्थान और राजकीय महाविद्यालय सलूणी के बीच...

फाग मेला 2026 में 21 देवी-देवताओं को किया आमंत्रित

जिला स्तरीय फाग मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से आज नगर परिषद...