रामपुर नगर परिषद के सभी 9 वार्डों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन

Date:

Share post:

रामपुर बुशहर, 01 फरवरी 2026

राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में नगर परिषद रामपुर बुशहर के सभी 9 वार्डों (पिप्टी मोहल्ला, पदम नगर, रघुनाथ/सत्य नारायण मोहल्ला, अखाड़ा मंदिर, निचला डाकोलर, ऊपरी डाकोलर, चूहाबाग/रचोली एवं खनेरी) की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।

चुनावी पंजीकरण अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि यह अंतिम प्रकाशन हिमाचल प्रदेश नगर निकाय निर्वाचन नियम, 2015 के अंतर्गत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया गया है। अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूचियां नगर परिषद कार्यालय, संबंधित वार्डों के मतदान केंद्रों, नोटिस बोर्डों तथा अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर आम जनता के अवलोकन हेतु उपलब्ध करवाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि नगर परिषद रामपुर क्षेत्र के सभी पात्र मतदाता इन अंतिम मतदाता सूचियों का अवलोकन कर सकते हैं। यह मतदाता सूची आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए मान्य होगी।

चुनावी पंजीकरण अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मतदाता सूचियों से संबंधित जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

HDM Desk
HDM Deskhttps://himalayandigitalmedia.in/
हिमालयन डिजिटल मीडिया एक भरोसेमंद और तेज़ न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो हिमाचल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की महत्वपूर्ण खबरें सरल भाषा में पेश करता है। ताज़ा अपडेट, सटीक जानकारी और निष्पक्ष पत्रकारिता इसका मूल फोकस है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

राजनीति और शतरंज का गहन सम्बन्ध, दोनों में चलता है शह और मात का खेल – रोहित ठाकुर

राजनीति और शतरंज का गहन सम्बन्ध, दोनों में चलता है शह और मात का खेल - रोहित ठाकुर शिक्षा...

पोषण पखवाड़ा 2026 – कुपोषण से मुक्त भारत

पोषण पखवाड़ा 2026 (9 अप्रैल, 2026 से 23 अप्रैल, 2026 तक) भारत को कुपोषण से मुक्त करने के उद्देश्य...

टांकरी लिपि को पुनर्जीवित करने की पहल, हिम संस्कृति शोध संस्थान और राजकीय महाविद्यालय सलूणी के बीच MOU हस्ताक्षरित

हिमाचल में टांकरी लिपि के पुनर्जीवन की पहल, हिम संस्कृति शोध संस्थान और राजकीय महाविद्यालय सलूणी के बीच...

फाग मेला 2026 में 21 देवी-देवताओं को किया आमंत्रित

जिला स्तरीय फाग मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से आज नगर परिषद...