फाग मेला 2026 में 21 देवी-देवताओं को किया आमंत्रित

Date:

Share post:

जिला स्तरीय फाग मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से आज नगर परिषद कार्यालय रामपुर में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने की।

बैठक में पुलिस विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग, नगर परिषद, देव समाज, व्यापार मंडल, लोक संपर्क विभाग तथा अग्निशमन विभाग के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में जानकारी दी गई कि जिला स्तरीय फाग मेला 05 मार्च से 08 मार्च 2026 तक ऐतिहासिक राज दरबार रामपुर में आयोजित किया जाएगा। मेले का शुभारम्भ 05 मार्च को प्रातः 11 बजे देवी-देवताओं के आगमन के साथ होगा तथा समापन 08 मार्च को उनकी विदाई के साथ किया जाएगा।

उपमंडलाधिकारी (नागरिक) ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान कानून व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था तथा अग्नि सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते सुनिश्चित किए जाएं, ताकि स्थानीय लोगों एवं बाहरी क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मेले को सफल बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने जानकारी दी कि फाग मेले में दुकानें लगाने हेतु प्लॉट आबंटन 02 मार्च 2026 को किया जाएगा। मेले के दौरान विभिन्न देवी-देवताओं के साथ आए देवालुओं द्वारा चारों दिन पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर लोक नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। उत्कृष्ट पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत करने वाले देवालुओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि मेले में आमंत्रित सभी देवी-देवताओं को नगर परिषद रामपुर द्वारा नज़राना प्रदान किया जाएगा, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 5 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है।

बैठक में अवगत करवाया गया कि फाग मेले में शिमला एवं कुल्लू जिलों से 21 देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया है, जिनमें देवता साहिब जाख रचोली, दत्त महाराज बसारू, महाराज काजल गसो, छट्टू कीम, यशेश्वर शिंगला, परशुराम डंसा, माता काली मंदिर सुधार सभा लालसा, झाखरू नाग मंदिर कमेटी शनैरी, देवी दुर्गा वाड़ी, झाखरू नाग मंदिर कमेटी धारा सरगा, पल्थान देलठ, नरसिंह सूमा, मंगलेश्वर देवनगर, पंचवीर कमडाली बोंडा सराहन, डावर कुंड चाटी, थानेश्वर कलेडा, नव दुर्गा माता गांवबील, व्यास ऋषि कईरी महादेव आनी, बुढासरोहनी कुल्लू सराहन, छिज्जा कालेश्वर देवठी तथा चंबू कशोली शामिल हैं। सभी देवी-देवताओं एवं उनके साथ आने वाले देवालुओं के ठहरने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

उपमंडलाधिकारी (नागरिक) ने कहा कि फाग मेला क्षेत्र की समृद्ध देव संस्कृति एवं पारंपरिक विरासत का प्रतीक है तथा सभी विभागों एवं स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से इस आयोजन को भव्य एवं सफल बनाया जाएगा।
इस अवसर पर उपमंडल पुलिस अधिकारी नरेश शर्मा एवं वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद रामपुर बाबू राम नेगी भी उपस्थित रहे।

HDM Desk
HDM Deskhttps://himalayandigitalmedia.in/
हिमालयन डिजिटल मीडिया एक भरोसेमंद और तेज़ न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो हिमाचल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की महत्वपूर्ण खबरें सरल भाषा में पेश करता है। ताज़ा अपडेट, सटीक जानकारी और निष्पक्ष पत्रकारिता इसका मूल फोकस है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

पोषण पखवाड़ा 2026 – कुपोषण से मुक्त भारत

पोषण पखवाड़ा 2026 (9 अप्रैल, 2026 से 23 अप्रैल, 2026 तक) भारत को कुपोषण से मुक्त करने के उद्देश्य...

टांकरी लिपि को पुनर्जीवित करने की पहल, हिम संस्कृति शोध संस्थान और राजकीय महाविद्यालय सलूणी के बीच MOU हस्ताक्षरित

हिमाचल में टांकरी लिपि के पुनर्जीवन की पहल, हिम संस्कृति शोध संस्थान और राजकीय महाविद्यालय सलूणी के बीच...

RBI Non CSG Various Post Recruitment 2026 Notification Out

RBI Non CSG Various Post Recruitment 2026 RBI Recruitment 2026 (Non-CSG Cadres) – Corrigendum Organization: Reserve Bank of IndiaAdvertisement No.:...

शिमला नर्सिंग कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर आयोजित

हिमाचल प्रदेश राज्य शाखा एवं जिला रेड क्रॉस शाखा, शिमला के सयुंक्त तत्वाधान से यूथ रेडक्रॉस इकाई, शिमला...